शिक्षक की वेतन न मिलने पर गांधी प्रतिमा से लखनऊ के लिए पैदल मार्च

 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर संघ के पदाधिकारीयों ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )को ज्ञापन हेतु लखनऊ के लिए पैदल मार्च प्रारंभ किया। उक्त सूचना मोर्चे के संयोजक हरिश्चंद्र दीक्षित ने एक विज्ञप्ति मे दी।विज्ञप्ति मे बताया गया की माध्यमिक शिक्षणेप्तर संघ के प्रदेश महामंत्री शिव बहादुर यादव का कोर्ट से स्टे होने के बाद भी माह सितंबर 2025 से वेतन अवरुद्ध रखने ,बिना वित्तीय सहमति के पदोन्नतियां करने,इच्छित वस्तु प्रकार अनियमित कार्य करने शिक्षक शिक्षकों एवं शिक्षक, शिक्षिकाओं के अवशेषों का भुगतान लटकाए रखना,एवं कई विद्यालयों का वेतन विलंबित रखना को लेकर जिलाधिकारी कानपुरएवं जिलाधिकारी उन्नावतथाजिलाधिकारी लखनऊको शिक्षक,शिक्षिकाओं एव शिक्षणेत्तर कर्मियो से संबंधित समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया तथा जिला विद्यालय निरीक्षकडॉ संतोष कुमार रायपर जांच की कार्रवाई के चलते अपर मुख्य सचिव (माध्यमिक शिक्षा )के निर्देश पर विशेष सचिव (माध्यमिक शिक्षा ) के० के०गुप्ता को नियुक्त किया गया एवं एक अन्यजांच हेतु शिक्षा निदेशक (माध्यमिक ) महेंद्र देव के निर्देशन मेंसंयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडलकानपुर को जांच अधिकारी नामित किया गया उक्त के अतिरिक्त जिला विधान निरीक्षक अपने अधीनस्थकर्मियों से भी गाली गलौज करके धमका रहे हैं। जिसको समाचार पत्रों नेमुख्य रूप से प्रकाशित किया है जिला विद्यालय निरीक्षकको जनपद से हटानेकी मांग को लेकर गांधी प्रतिमा फूलबाग कानपुर से लखनऊ की ओर शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों पैदल मार्च कियापैदल मार्च करने वाले दीक्षित के अलावाशिव बहादुर यादव,इख्तियार अहमद, अफजाल सुरेंद्र यादव, अहमद, अखिलेश अनहोत्री,पंकज कुमार,रितेश सचान,अशोक तिवारी,राम भवन,उमेश चंद्र,सुरेश कुमार, पंडित जितेंद्र वाल्मीकि,पवन त्रिपाठी,इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *