गोविन्द नगर क्षेत्र की सी०टी०आई० नहर होगी पक्की
4 वर्षों से भी अधिक लंबे संघर्ष का हुआ अंत
पहले सदन में याचिका,फिर सदन में उठाया विषय
सीटीआई नहर की गंदगी से मिलेगी मुक्ति।और छठी मैया का पूजन का आयोजन करायेंगे भव्य
पूरे शहर के छठी मैया के भक्तों को इस सुंदर नहर में, पूजन के लिए करेंगे आमंत्रित-सुरेंद्र मैथानी
700 लाख की परियोजना स्वीकृत
कानपुर नगर के घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली सी०टी०आई० (CTI) कच्ची नहर, जो वर्षों से आम जनता के लिए जानलेवा खतरा बनी हुई थी, और किसानों के लिए डेढ़ सौ-डेढ़ सौ किलोमीटर दूर, घाटमपुर- जहानाबाद- फतेहपुर- महाराजपुर तक किसानों को खेती के लिए टेल तक पहुंचेगा तेजी से पानी।अब शीघ्र ही, साफ सुथरी तथा पक्की एवं सुरक्षित स्वरूप में दिखाई देगी सीटीआई नहर। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र की जनता के सतत प्रयासों और जन प्रतिनिधित्व के परिणाम स्वरूप संभव हो सकी है।
विधायक श्री सुरेन्द्र मैथानी जी द्वारा लगातार शासन-प्रशासन का ध्यान इस गंभीर जनसमस्या की ओर आकृष्ट किया जाता रहा है। उनके पत्र दिनांक 08 अगस्त 2023 के क्रम में विभागीय स्तर पर कार्यवाही करते हुए अब इस परियोजना को औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत हलवाखाण्डा राजवाहा (सी०टी०आई० नहर) के कि०मी० 0.000 से 2.500 तक के भाग में निम्नलिखित कार्य कराए जाएंगे।नहर की सीमेंट कंक्रीट (CC) लाइनिंग, दोनों ओर मजबूत स्टील जाली का निर्माण, फुटपाथ की सुविधा,नागरिकों के बैठने हेतु सीमेंट की बेंच सुरक्षित आवागमन हेतु घाटों का निर्माण, यह परियोजना मुख्य अभियन्ता समिति की बैठक में 24 सितम्बर 2025 को विधिवत अनुमोदित की जा चुकी है। परियोजना की कुल लागत ₹700.00 लाख निर्धारित की गई है, जिसके सापेक्ष ₹380.00 लाख की प्रथम किस्त को नगर आयुक्त, कानपुर नगर द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।नगर निगम, जोन-5, कानपुर द्वारा दिनांक 08 जनवरी 2026 को जारी पत्र के अनुसार उक्त धनराशि परियोजना क्रियान्वयन हेतु अवमुक्त कर दी गई है, जिसे अधिशासी अभियन्ता, कानपुर प्रखण्ड (निचली गंगा नहर) के माध्यम से कार्य में व्यय किया जाएगा। संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं, जिससे कार्य में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।यह परियोजना न केवल दुर्घटनाओं पर रोक लगाएगी, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, सुरक्षित आवागमन और जीवन गुणवत्ता को भी उल्लेखनीय रूप से बेहतर बनाएगी। वर्षों से जिस नहर को स्थानीय लोग भय और असुरक्षा के प्रतीक के रूप में देखते थे, वह अब विकास और सुरक्षा का उदाहरण बनेगी।
विधायक श्री सुरेन्द्र मैथानी ने कहा कि“जनता की सुरक्षा और जीवन की रक्षा सर्वोपरि है। गोविन्द नगर की यह नहर अब खतरे का कारण नहीं, बल्कि सुव्यवस्थित शहरी विकास का प्रतीक बनेगी।”क्षेत्रवासियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए शासन-प्रशासन एवं अपने जनप्रतिनिधि के प्रति आभार व्यक्त किया है।
