बिल्हौर से बड़ी खबर…

कानपुर नगर के अरौल थाना क्षेत्र के ग्राम मकनपुर में लगे मेले के दौरान झूला झूलने को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक जानलेवा हमले में बदल गया। आरोप है कि झूला ठेकेदार और उसके साथियों ने दो सगे भाइयों पर लात-घूंसों और लोहे की रॉड से बेरहमी से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

बताया जा रहा है कि बच्चों को झूले पर बैठाने के दौरान किराए को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद झूला ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। जब दूसरा भाई शिकायत करने पहुंचा, तो उस पर भी हमला किया गया।

 

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मेले में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

बिल्हौर से अभिषेक द्विवेदी की खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *