नगर निगम द्वारा मंगल भवन पर किये गये भ्रष्टाचार की खुलेगी परत दर परत

 

शहर के‘मंगल भवन’ पर सियासी घमासान लगातार जारी

 

भाजपा सांसद बनाम भाजपा महापौर आमने-सामने

 

शहर के बहुचर्चित मंगल भवन को लेकर बड़ा सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है।भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने मंगल भवन की निर्माण पर हुए भ्रष्टाचार को खोल कर रख दिया है, वहीं भाजपा की ही महापौर प्रमिला पांडेय ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।महापौर प्रमिला पांडेय ने खुली चुनौती देते हुए कहा है कि हमने गरीबों के लिए मंगल भवन बनवाया है, अगर किसी को शक है तो जांच करा ले। जब तक पद पर हैं देश की सबसे बड़ी एजेंसी से भी जांच करा सकते हैं।बात अब सिर्फ विकास की नहीं, बल्कि सत्ता के भीतर ही भीतर भ्रष्टाचार बनाम पारदर्शिता की खुली जंग बन चुका है।एक ही राजनीतिक दल के सांसद और महापौर के बीच आरोप-प्रत्यारोप ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मची हुई है।बल्कि समाज को सिर्फ़ विकास के नाम से गुमराह किया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *