*आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) महोदय एवं उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा श्री आनन्देश्वर (परमट) मंदिर का निरीक्षण*

 

दिनांक 07.02.2026 को पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव महोदय एवं उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा आगामी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए थाना ग्वालटोली अंतर्गत स्थित श्री आनन्देश्वर (परमट) मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, घाटों, आवागमन मार्गों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों का गहन अवलोकन किया गया। अधिकारियों द्वारा पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, जिसमें बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल रहे।

 

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं व्यवस्थित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था, यातायात डायवर्जन तथा निरंतर निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

 

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, अपर पुलिस उपायुक्त (स्थानीय अभिसूचना इकाई), सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज, नगर निगम एवं केस्को के अधिकारीगण, श्री आनन्देश्वर (परमट) मंदिर का कार्यभार देखने वाले पदाधिकारी/सेवक, स्थानीय पार्षद तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *