फिल्म घूसखोर पंडत के विरोध में बहिष्कार का ऐलान
कानपुर साउथ एक्स माल पीवीआर सिनेमा किदवई नगर के बाहर फिल्म के प्रोमो पोस्टर्स को जलाते हुए इस फिल्म के बहिष्कार की अपील की गई और कहा गया कि इस फिल्म के कलाकार उत्तर प्रदेश आए तो उनका विरोध किया जाएगा।
आज सवर्ण स्वाभिमान समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में फिल्म घूस कोर पंडत के विरोध में साउथ एक्समाल पीवीआर सिनेमा किदवई नगर के बाहर फिल्म के प्रोमो पोस्टर्स को जलाते हुए इस फिल्म के बहिष्कार की अपील की गई और कहा गया कि इस फिल्म के कलाकार उत्तर प्रदेश आए तो उनका विरोध किया जाएगा।
पीवीआर सिनेमा के बाहर एकत्र हुए सवर्ण स्वाभिमान समिति के पदाधिकारी व सदस्य हाथों में घूसखोर पंडत फिल्म के प्रोमो के पोस्टर लेकर फिल्म के खिलाफ नारे लगाते हुए उनका दहन कर विरोध प्रदर्शन किया |
इस दौरान सवर्ण स्वाभिमान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि एक जाति के नाम पर घूसखोर लिखकर फिल्म बनाना निंदनीय और अपराध है इसका विरोध किया जाएगा और देश के नागरिकों से इस फिल्म को न देखने की अपील की जाएगी और अगर फिल्म का टाइटल बदल भी दिया गया तो निश्चित रूप से इस नाम का कैरेक्टर फिल्म में हो सकता है इसलिए इस फिल्म को कतई न देखा जाए।और यह भी कहा कि देश में इस फिल्म का बायकाट करने के लिए पोस्टर्स भी लगाए जाएंगे।यह भी कहा कि इस फिल्म को बनाने वाले नीरज पांडे और मनोज बाजपेई पहले अपने नाम के पीछे अपनी जाति भी हटाएं।
इस दौरान सवर्ण स्वाभिमान समिति के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने कहा कि हम सब सवर्ण समाज के लोग इस फिल्म का विरोध करते हैं।किसी भी जाति के नाम पर इस तरह से घूसखोर लिख देना गलत है।किसी भी जाति के नाम पर अगर इस तरह लिखा जाएगा तो हम इसका विरोध करेंगे|
इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से
सवर्ण स्वाभिमान समिति के अशोक शुक्ल ,कमल त्रिपाठी , के के गुप्ता,पवन गौड़ ,अनुज त्रिपाठी ,सत्यम मिश्र,जय कुमार शर्मा, अनिल मिश्रा ,आशुतोष दीक्षित,विपिन दीक्षित,सोनू गुप्ता, प्रखर शुक्ला, विनोद त्रिपाठी,अब्दुल वहीद, शिव परिहार , मोहम्मद कासिम आदि थे।
