खादी ग्राम उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन 9 से

 

 

कानपुर नगर के द्वारा मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 9 फरवरी 2026 से 18 फरवरी 2026 तक बृजेंद्र स्वरूप पार्क लान नंबर 2 में किया जा रहा है जिसमें मंडल तथा उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त अन्य प्रदेशों से खादी तथा ग्रामोद्योगी इकाइयों के साथ-साथ अन्य सरकारी विभागों द्वारा चलाई जा रही रोजगार परक योजना में लाभान्वित पंजीकृत उद्यमियों द्वारा अपने-अपने उत्पादों का प्रचार प्रसार एवं बिक्री के उद्देश्य से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है प्रदर्शनी का उद्देश्य युवाओं को खादी ग्रामोद्योग के प्रति आकर्षण पैदा करना जिसके लिए यह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है उद्यमियों प्रतिभागियों हेतु प्रदर्शनी में 100 स्टॉल निर्मित कराए गए हैं जिसमें प्रदर्शनी में खादी कपड़े रेडीमेड वस्त्रो ऊनी वस्त्रो के साथ-साथ पंचगव्य से बने कानपुर गौशाला समिति के उत्पाद मुरादाबाद पीतल के समान मिट्टी के बर्तन प्रतापगढ़ की आंवला के उत्पाद एवं गुड सहारनपुर के फर्नीचर चर्म उत्पाद बांस वेत बनारस की साड़ी आदि प्रदर्शनी में बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन 9 फरवरी 2026 को सांय5:00 बजे श्री राकेश सचान मंत्री लघु मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन खादी एवं ग्राम उद्योग हथकरघा विभाग उत्तर प्रदेश सरकारद्वारा होगा प्रदर्शनी में आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी आकर्षण का केंद्र रहेगी कानपुर आईआईटी से संबंधित जो उत्पाद बिठूर में बनाए जा रहे हैं प्रजापति समाज के शिल्पकारों द्वारा उनका भी प्रदर्शन होगा प्रदर्शनियों का मुख्य उद्देश्य एक दूसरे को अनुभव शेयर करना और कोई उत्पाद दूसरे प्रदेश में अच्छा बन रहा है उसकी गुणवत्ता जानकारी करके अपने उत्पाद को अच्छा बनाना तथा गांव से पलायन रोकने का भी इसका उद्देश्य है गांव में रोजगार होगा तो शहरो की ओर पलायन नहीं होगा फ्रेश वार्ता में उत्तर प्रदेश खादी ग्राम उद्योग महासंघ के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता अशोक कुमार शर्मा क्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी कानपुर मंडल अभय कुमार त्रिपाठी मनोज पाठक आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *