औरैया। गुरुवार को जनपद औरैया में मिशन शक्ति फेस 3.0 के अन्तर्गत औरैया,अजीतमल, अछल्दा, सहार .भाग्यनगर विकास खण्डों में महिला कल्याण विभाग की तरफ से स्वावलम्बन कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें महिला कल्याण विभाग की समस्त योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला , मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना स्पांसरशिप, विधवा पेंशन, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोश 1090, 1098 112, 181, 102, आदि की जानकारी महिला कल्याण विभाग से महिला कल्याण अधिकारी वंदना शर्मा द्वारा दी गई , एवं साथ ही मिशनशक्ति योजना के अन्तर्गत आजीविका मिशन की तरफ से बैक द्वारा कैम्प लगाकर समुह की महिलाओं को जागरूक किया गया , जिसमें अजीतमल ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख रजनीश पाण्डेय विकास खंड अधिकारी अश्वनी सोनकर बैंक से आये हुए शाखा प्रबन्धक एवं स्वयं सहायता समुह के कर्मचारी कार्यक्रम विभाग की तरफ से सी डी पी ओ छाया जी वन स्टाप सेन्टर से रागनी जी साथ ही अजीतमल ब्लॉक से अन्य अधिकारी गणों कार्यक्रम में उपस्थित रहें।
2021-09-23
