कानपुर ब्रेकिंग:
HDFC बैंक में महिला कर्मचारी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाति का रौब दिखाकर दी धमकी
पनकी स्थित HDFC बैंक की शाखा उस समय अखाड़ा बन गई जब वहां तैनात कर्मचारी आस्था सिंह ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आस्था सिंह न केवल ग्राहक को भद्दी-भद्दी गालियां दे रही हैं, बल्कि हिंसक होकर उन पर लैपटॉप तानते हुए भी नजर आ रही हैं।
हद तो तब हो गई जब महिला कर्मचारी ने सरेआम अपनी जाति का हवाला देते हुए “ठाकुर हूँ मैं” कहकर ग्राहक को धमकाया और डराने की कोशिश की।
बैंक जैसे पेशेवर संस्थान में किसी कर्मचारी द्वारा इस तरह की जातिसूचक दबंगई और हिंसक व्यवहार ने लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।
