कानपुर

गंगा बैराज हाईवे पर दो कारों की टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

 

कानपुर में गंगा बैराज हाईवे स्थित जागेश्वर मंदिर के पीछे रविवार को दो कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों कारों के बीच तेज रफ्तार के कारण टक्कर हुई, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचा। हादसे की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

 

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटवाया, जिससे यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि समय रहते वाहन चालक सुरक्षित निकल आए, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया।

 

फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालकों से तेज रफ्तार से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *