कानपुर नगर

ज्ञान भारती बालिका इंटर कॉलेज में केंद्रीय बजट 2026 पर व्यापारियों का संवाद

 

कानपुर, 08 फरवरी 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के व्यापार प्रकोष्ठ, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र द्वारा आज ज्ञान भारती बालिका इंटर कॉलेज, बिरहाना रोड पर “व्यापारी एवं उद्योग संवाद, बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, औद्योगिक विकास विभाग, श्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने शिरकत करी। उन्होंने केंद्रीय बजट 2026 के व्यापारिक एवं औद्योगिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और उपस्थित व्यापारिक वर्ग से रचनात्मक संवाद किया।

 

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक व्यवसायियों, उद्यमियों और औद्योगिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान बजट में घोषित नई योजनाओं, कर ढांचे, उद्योगों को प्रोत्साहन और सरकार की विभिन्न विकासात्मक नीतियों पर गहन विस्तृत चर्चा हुई।

 

कार्यक्रम के आयोजक एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक श्री विनोद गुप्ता ने बताया कि इस संवाद का उद्देश्य केंद्र सरकार के बजट की जमीनी स्तर पर व्यापारिक समुदाय तक पहुंच बनाना और उनकी प्रतिक्रिया को नीति निर्माताओं तक पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नीतियों को जमीन पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

इस कार्यक्रम के माध्यम से व्यापार समुदाय को सरकार की नीतियों की स्पष्ट जानकारी मिलने के साथ-साथ अपनी समस्याओं एवं सुझावों को सीधे मंत्री जी के समक्ष रखने का अवसर भी प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *