ढोल-मंजीरा लेकर सड़कों पर उतरे लोग, सफाई न होने से नाराज़गी

 

महापौर व विधायक और क्षेत्रीय पार्षद के खिलाफ तख्तियां लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।दबौली वेस्ट वार्ड 72 में गंदगी और सफाई व्यवस्था बदहाल होने से आक्रोशित लोगों ने आज ढोल-मंजीरा लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।इलाकाई लोगों का कहना है सालों से सीवर भराव व जलभराव और सड़के पूरी तरह से बदहाल पड़ी है।प्रदर्शनकारियों ने हाथों में महापौर और स्थानीय विधायक के खिलाफ तख्तियां लेकर नगर निगम की लापरवाही पर जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वार्ड में कई-कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा, नालियां जाम हैं और दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे जिससे जनता को सड़कों पर उतरना पड़ा।ढोल-मंजीरे की थाप पर प्रदर्शन करते हुए लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *