*कांग्रेस की चौपाल*

 

मनरेगा से बापू का नाम हटाने और मजदूरों के अधिकार से समझौते का विरोध मलिन बस्ती की समस्याओं पर चर्चा की गयी चौपाल में

 

कानपुर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आज कानपुर महानगर कांग्रेस के तत्वाधान में चौपाल का आयोजन लक्ष्मीपुरवा में अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुआई में हुआ जिसमें केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध के साथ मजदूरों के अधिकारों से किए जा रहे समझौते की भी निंदा की गई।

 

चौपाल में अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं बल्कि गरीब, मजदूर और ग्रामीण भारत के सम्मान व अधिकारों की गारंटी है। बापू का नाम हटाना उनकी विचारधारा पर हमला है, जिसे देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि सरकार तुरंत मजदूर विरोधी नीतियों को वापस ले और मनरेगा को मज़बूत करने के लिए ठोस कदम उठाए।साथ ही बापू का नाम भी वापस मनरेगा में वर्णित हो।

मलिन बस्ती की समस्याओं सीवर ,पानी , टूटी हुई सड़कों, गंदगी के लिए संघर्ष कांग्रेस पार्टी करेगी। कार्यक्रम का संयोजन राम आसरे पाल ने और संचालन विजय सिंह ने किया

 

अध्यक्ष पवन गुप्ता,हर प्रकाश अग्निहोत्री, आलोक मिश्रा, कॉर्डिनेटर आनंद प्रकाश वर्मा सुरेश बख्शी, राम दौर सविता रितेश यादव, सेमुअल् लकी सिंह, मदन गोपाल राख़रा, वीरेंद्र चतुर्वेदी,राज किशोर वर्मा, जय शंकर द्विवेदी, पदम् मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, अजय श्रीवास्तव शीलू, सुरेंद्र भधोरिया मुकेश दुबे मनोज अवस्थी राम जी दुबे आशुतोष शुक्ला विश्वनाथ जैसवाल, शांतनु ,राजेश सविता, विनोद अवस्थी, कंचन लता ,रवि बाजपाई ,सूफैल जामी सविता देवी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *