टीम वारि टोली ने चलाया जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, दिलाई शपथ

दिबियापुर,औरैया। स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज सहार में अध्ययनरत कक्षा 12 गणित वर्ग के छात्र दिलीप कुशवाहा, नितिन कुमार, हरितोष कुमार, सौरभ कश्यप, अमित कुमार और सचिन कश्यप ने मिलकर सहार ब्लॉक के गांव भगवन्तापुर में लोगों को जल संरक्षण के बारे में बताया और उपस्थित जन समूह को पानी बचाने के लिए शपथ दिलाई।
टीम के मार्गदर्शक शिक्षक रामेन्द्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि जल संरक्षण से संबंधित शार्ट फिल्मों और अपने चौपाल कार्यक्रमों के माध्यम से जल संरक्षण हेतु जागरूकता लाने के लिए पूरी टीम मनोयोग से काम कर रही है , और कई गांवों में अपना संदेश पहुंचा चुके हैं।सहार ब्लॉक के गांव भगवन्तापुर में अपनी चौपाल लगाकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया, और फिर उपस्थित जनसमूह को शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *