कानपुर में लगातार फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है इसी क्रम में डीएम कार्यालय पहुंचकर शंखनाद पार्टी के लोगों ने एक ज्ञापन सौंपा उनका कहना था कि फिल्म निर्माता/निर्देशक/अभिनेता की गिरफ्तारी होनी चाहिए,,,,ज्ञापन सौंपने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक हिन्दू ने कहा कि गया कि फिल्म/वेबसीरीज “घूसखोर पंडित के निर्माता नीरज पाण्डेय निर्देशक ऋतेश शाह और अभिनेता मनोज बाजपेई द्वारा हिन्दुओं को जातियों में बांटकर आपस में लड़ाकर समाप्त करने का कुचक्र रचकर इस फिल्म का निर्माण और प्रचारित किया जा रहा है तथा जाति विशेष के ऊपर अभद्र टिप्पणी कर सामाज का माहोल खराब करने की कोशिश की जा रही है। जिसका शंखनाद पार्टी घोर निदा और विरोध करती है तथा शंखनाद पार्टी तीनों लोगों की गिरफ्तारी की मांग करती है तथा हिन्दुओं की एकता के लिए जाति निषेध अधिनियम बनाये जाने की मांग करती है।
