दिनांक 09.02.2026 को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बजरिया क्षेत्रान्तर्गत चौकी पी रोड स्थित क्रियाकर्म घर (रामबाग) में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।

सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा। मौके पर जानकारी करने पर पाया गया कि शव कैलाश गौतम, उम्र लगभग 58 वर्ष का है, जो उक्त क्रियाकर्म घर में साफ-सफाई का कार्य करता था तथा वहीं निवास करता था।

मृतक के परिजन भी मौके पर उपस्थित हो गए थे। फील्ड यूनिट को घटनास्थल पर बुलाकर निरीक्षण कराया गया।

मृतक के शव को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

घटना के संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *