समाजवादी व्यापार सभा की बैठक संपन्न, एसआईआर पर गहन चर्चा

 

 

 

कानपुर समाजवादी व्यापार सभा के नगर सचिव ओम प्रकाश गुप्ता के कार्यालय में समाजवादी पार्टी किदवई नगर विधानसभा प्रभारी सुधांशु मिश्रा ने व्यापार सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर एस आई आर को लेकर को गहन चर्चा की। भाजपा पर आरोप लगाया कि पीडीए वोटरों को भ्रमित करके वोट काटने का काम कर रहे हैं जिसको लेकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंटरनेट के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सूचित किया सभी विधानसभाओं में बी एल ओ पर दबाव बनाया जा रहा है वोट काटने के लिए समाजवादी पार्टी व्यापार सभा एक एक वोट पर निगरानी कर रही है भाजपा सरकार को आपकी बार जनता का वोट चोरी नहीं करने देंगे।इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य काले खान ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा व्यापारी वर्ग के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।वहीं सचिन सिंह ने कहा कि व्यापारी समाज की एकजुटता से ही संगठन मजबूत होगा और समाजवादी विचारधारा को हर व्यापारी तक पहुँचाया जाएगा।इस मौके पर वार्ड अध्यक्ष 93 अरुण पांडे सहित अनेक व्यापारी भाई उपस्थित रहे। बैठक में व्यापारियों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने एवं संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।तौसीफ राजा अनिल विश्वकर्मा अरुण पांडे शुभम पांडे मिराज अहमद इत्यादि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *