बच्चों को मुफ्त में खिलाई जाएगी एलबेंडाजोल की गोली

 

• पेट के कीड़ों से मुक्त व बेहतर पोषण सुनिश्चित करना मुख्य

उद्देश्य।

•60 हजार बच्चो को दवा खिलाने के लक्ष्य को पूर्ण

करने के लिए 3सौ स्वास्थ्य कर्मी रहेंगे सक्रिय।

 

नरवल। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाएं जाने के लिए बचाव , उपचार व एल्बेंडाजोल टेबलेट के प्रयोग के सम्बंध में सरसौल क्षेत्र के स्कूल व आंगनवाड़ी वर्कर्स के साथ आन लाइन बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसौल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अविनाश यादव ने एल्बेंडाजोल टेबलेट को बच्चों को किस तरह खिलाया जाए उसकी विस्तार से जानकारी दी।

 

चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस भारत सरकार का एक प्रमुख स्वास्थ्य अभियान है, जो वर्ष में दो बार 10 फरवरी और 10 अगस्त को (या राज्य के अनुसार) मनाया जाता है। जिसमें 1 से 19 वर्ष के बच्चों को स्कूलों और आंगनबाड़ियों में मुफ्त में एल्बेंडाजोल की गोली(दवा) खिलाकर पेट के कीड़ों से मुक्त कराना और बेहतर पोषण सुनिश्चित करना है।

 

इसके तहत 10 फरवरी राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के आयोजन में एक वर्ष से 2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली एवं 2 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को पूरी एक गोली खिलाई जाएगी। यह कार्यक्रम सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में किया जाएगा साथ ही साथ आंगनवाड़ी सेंटर में भी चलाया जाएगा।

एलबेंडाजोल की दवा खिलाने के लिए शिक्षकों के अलावा आशा, वर्कर्स,आंगनवाड़ी वर्कर्स, एएनएम आदि लगभग 3सौ स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय रहते हुए बच्चों को यह दवा खाना खाने के बाद खिलाएंगे।

 

 

सरसौल समाचार व फोटो1

1~राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की जानकारी देते चिकित्सा अधीक्षक डॉ अविनाश यादव।

2~ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का प्रतीकात्मक चित्र।

 

नोट

 

खबर के साथ प्रकाशित फोटो का फोटो परिचय अवश्य लिखें।

 

धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *