*आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जागेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण..*

आगामी महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 09.02.2026 को *पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा जागेश्वर महादेव मंदिर*, नवाबगंज का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं के प्रवेश-निकास मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का गहनता से जायजा लिया गया।

इस अवसर पर मंदिर का संचालन करने वाले प्रतिनिधियों से मुलाकात कर आवश्यक संवाद स्थापित किया गया | श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

*इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, श्रीमती अर्चना सिंह एवम सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज भी उपस्थित रहे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *