पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा

 

कानपुर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनिल दिक्षित की अध्यक्षता में 11 फरवरी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाने के निमित्त एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि पार्टी प्रतिवर्ष 11 फरवरी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मानती है। दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारत की राजनीतिक परिवेश पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। दीनदयाल उपाध्याय जी का कहना था की समर्पण केवल धार्मिक या आध्यात्मिक क्रिया नहीं है बल्कि यह जीवन जीने का तरीका भी है जो हमें नैतिकता, दया,और निस्वार्थता की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा था कि जब आप समर्पित होते हैं तो आप अधिक केंद्रित और प्रेरित होते हैं इससे आप अपने लक्ष्य को तेजी से प्राप्त करते हैं।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि समर्पण दिवस के अवसर पर हम सब कार्यकर्ता अपनी पार्टी को यथा संभव अपना आर्थिक समर्पण भी समर्पित करेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कल 11 फरवरी को समर्पण दिवस के अवसर पर सेठ मोतीलाल खेड़िया विद्यालय विष्णु पुरी में एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से जितेंद्र विश्वकर्मा सुनील साहू,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,अभिनव दीक्षित,जन्मेजय सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा,अनुपम मिश्रा सत्यम गुप्ता,सुनील जायसवाल,सीमा एमबीए,अभिमन्यु सक्सेना, किरन तिवारी,राम जी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *