युग कवि डॉक्टर कुमार विश्वास जी का जन्म दिवस धूमधाम से वृद्धाश्रम में मनाया गया

 

अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध युग कवि, राम कथा मर्मज्ञ श्री डॉक्टर कुमार विश्वास जी का जन्म दिवस वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ कानपुर में उनके प्रशंसकों द्वारा मनाया गया।

 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों की सेवा करना और उन्हें सम्मान देना था। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वृद्धजनों ने युग कवि डॉक्टर कुमार विश्वास जी के जीवन और कार्यों की सराहना की और उनके जन्म दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर वृद्धजनों को भरपेट सेवाभाव से भोजन भी कराया गया साथ ही सर्दी को देखते हुए उन्हें दैनिक उपयोग में आने वाली शॉल, कंबल, कपड़े, तेल, मंजन, ब्रश, खाद्य पदार्थ भी वितरित किए गए।

 

इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध हास्य कवि श्री हेमंत पांडेय जी ने बुजुर्गों का माला पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रसिद्ध कवि श्री धीरज सिंह ‘चंदन’ ने खाद्य पदार्थ, एवं दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तु वितरित किया, ख्याति प्राप्त कवि दुर्गा बाजपेई ने अपनी शुभकामनाएं कविता के माध्यम से श्री कुमार विश्वास जी को दी एवं जीवन वृद्धाश्रम के प्रबंधक श्री अजीत सक्सेना जी ने कम्बल भेंट किया ।

कार्यक्रम का आयोजन कर रहे और कुमार विश्वास के प्रशंसक प्रशान्त त्रिपाठी ने बुजुर्गों को भर पेट भोजन करा कर, उन्हे मिष्ठान वितरित करके उनके पैर छू कर युगकवि कुमार विश्वास जी की लम्बी आयु की प्रार्थना करी ।

इस अवसर पर केक काटकर, कुमार विश्वास के चित्र पर तिलक कर के उनका जन्मोत्सव मनाया गया ।

बुजुर्गों ने कहा कि वो कुमार विश्वास के प्रोग्राम का आयोजन युगकवि डॉ कुमार विश्वास जी के प्रशंसक प्रशान्त त्रिपाठी ने किया। प्रसिद्ध हास्य कवि हेमन्त पाण्डेय एवं उपरोक्त कवियों ने एवं आयोजक श्री प्रशान्त त्रिपाठी ने इस अवसर पर बुजुर्गों के साथ स्वयं भोजन करके बुजुर्गों से कुमार विश्वास जी की लम्बी चर्चा करी, उनसे कुमार विश्वास जी की लम्बी आयु की कामना करी,पराश्रित बुजुर्गों ने युगकवि श्री कुमार विश्वास जी से वीडियो कॉल पर बात करके उनके मन से प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया ।

प्रोग्राम में श्री कुमार विश्वास के प्रशंसक शिवानुज प्रजापति, शिवेंद्र सोनकर, शिवम शुक्ला, पवन सिंह आदि लोग उपस्थित थे। वृद्ध जनों ने इस अवसर पर गाना भी गाया और समा बांध दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *