हाई वे के शातिर जेब कतरे ने बुजुर्ग की जेब काटकर पार किए तीस हजार
नरवल। थाना महाराजपुर क्षेत्र अंतर्गत हाई वे पर शातिर जेबकतरों ने एक और घटना को अंजाम देते हुए बुजुर्ग से लिफ्ट लेने के बहाने जेब काटकर 30 हजार ले कर रफू चक्कर हो गया।
महाराजपुर में पुलिस की वर्दी पहनकर जेब कतरे एक के बाद एक घटनाएं कर रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ रखे है।
फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र के परशदेपुर निवासी रामबाबू ने बताया कि रविवार को वह अपनी मोपेड से उन्नाव के कोरारी गांव रिश्तेदार को रुपये देने जा रहे थे।जैसे ही वह महाराजपुर के तिवारीपुर गांव के पास आए तो हाईवे किनारे कार के पास चार लोग खड़े थे और पुलिस की वेशभूषा में थे।जिसमें से एक युवक ने उन्हे रोकते हुए बोला कि महाराजपुर थाने तक लेते चलिए।रामबाबू ने सिपाही समझ युवक को अपनी मोपेड में बैठा लिया।नर्वल मोड़ के पास युवक ने कहा हमें यही उतार दो।युवक को उतारकर वो थोड़ा आगे बढ़े तो देखा कि पैंट की अंदर वाली जेब कटी है और उसमें रखे तीस हजार रुपये लेकर युवक फरार हो गया।घटना से सहमे बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई।डर के मारे दो दिन तक वो घर से बाहर नहीं निकले।मंगलवार को सरसौल चौकी पहुंचकर तहरीर दी।महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया घटना की जानकारी नहीं है।
