आज दिनांक 10 फरवरी मंगलवार को नानाराव पार्क फूलबाग श्री सालासर महिला मंडल व श्री सावरिया महिला मंडल द्बारा आयोजित कथा मे *चौथे दिन कथा व्यास श्री कृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुर जी महाराज ने सूर्यवंश का विस्तार करते हुए कहा भारत की आत्मा का नाम राम है*

*रामो विग्रहवान धरमः। राजा दशरथ जी के यहाँ चौथेपन में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न चार पुत्रों ने जन्म लिया। पूरे अवध में आनंद ही आनंद छा गया। श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम्* स्तुति के साथ शास्त्री जी ने चंद्रवंश के राजाओं की कथा क वर्णन सुनाया कथा के मध्य MLC श्री सलील विश्नोई जी ने भागवत जी पर शीश नवाकर महाराज जी का आर्शीवाद लिया

 

*श्री कृष्ण के जन्मोत्सव कि कथा विस्तार से कही उन्होंने कहा जब आकाशवाणी हुई ,अरे दुष्ट कंस देवकी का आठवा लाल तेरा होगा काल, इस आकाश वाणी को सुनकर कंस ने देवकी और वसुदेव को कारागार मे बंद कर दिया। आगे देवकी के छ: पुत्रों को दुष्ट कंस ने मार दिया सातवे को माया के द्वारा रोहिणी के गर्भ में स्थापित कर दिया। आठवी संतान के रूप मे भगवान् श्री कृष्ण ने बारह बजे रात्री में जन्म लिया। वसुदेव जी सूप मे लिटाकर गोकुल ले कर गए पहरेदार सब सो गये। द्वार सब खुल गए। यमुना ने रास्ता प्रदान कर दिया। आगे शास्त्री जी ने विस्तार पूर्वक नंदोत्सव कथा को कहा *नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की*, से गूंजा नाना राव पार्क लड्डू गोपाल की झाँकी भी दिखाई गई।

व्यासपीठ व लड्डू गोपाल की आरती मनोज सोनी सचिन सोनी,श्रीमती संतोष सोनी, सरिता सोनी सवित्र सोनी, रितु सोनी,विनिता सोनी, भारती सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित थे माखन मिश्री प्रसाद मे वितरण किया साथ कथा का विश्राम हुआ।

राधे-राधे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *