साउथ जोन की सजेती थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: केबल चोरी गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार
कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सजेती थाना पुलिस ने केबल चोरी से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बरीपाल क्रॉसिंग से अनुपुर मोड़ के बीच पेट्रोल पंप के पास से सत्येंद्र, सियापाल और शमशाद को दबोचा।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आरी ब्लेड, बड़े-छोटे कटर, प्लास्टिक केबल तार के बंडल, केबल के टुकड़े, सफेद धातु की चेन, 3580 रुपये नकद और बिना नंबर प्लेट की होंडा साइन बाइक बरामद कर एमवी एक्ट में सीज की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उन पर आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। सभी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर सलाखों का रास्ता दिखाया गया
