ईसाई समाज के प्रति हिंसा व नफ़रती बयान के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन

 

कानपुर ईसाई समाज के प्रति हिंसा व नफरत की बयान के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा ज्ञापन के दौरान कहां की अत्यंत दुःख के साथ आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहते हैं कि दिन – प्रतिदिन शांतिप्रिय भारतीय ईसाई समाज पर हिंसक आक्रमण हो रहे हैं और घृणापूर्ण बयान बाज़ी भी हो रही है जिसके चलते नफ़रत फैलाने वालों का हौसला और बुलंद होता जा रहा है। यह हिंसक घटनाएं और घृणा बीते दिसम्बर माह में पावन पर्व क्रिसमस के समय चरम सीमा पर पहुँच गई थी।18 से 26 जनवरी विश्वव्यापी मसीह एकता अष्टक मनाया जाता है, जो कानपुर में भी मनाया गया। 8 दिन 8 विभिन्न गिरजाघरों में शांति,सौहार्द, कौमी एकता के लिए प्रार्थनायें की गयीं।अंतिम दिन एक ज्ञापन पर भी उपस्थित लोगों ने हस्ताक्षर किये, जो संलग्न है। उसमे केन्द्रीय व् उत्तर प्रदेश सरकार से नम्र निवेदन किया गया कि हिंसा और नफ़रत को रोकने के लिए उचित कदम उठाये जायें।ज्ञात हो कि हाल में ही इलाहाबाद उच्च न्यायलय ने अलग-अलग फैसले में यह कहा कि प्रार्थना के लिए एकत्रित होना या पवित्र बाईबिल का पाठ पड़ना नागरिकों का संविधानिक अधिकार है। यह भी कहा गया कि झूठे FIR दर्ज करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज की जानी चाहिए। न होने पर न्यायालय की अवमानना होगी।इस बात को दोहराने की आवश्यकता नहीं है कि ईसाई समाज देश की सेवा करने में किसी से कम नहीं है – विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ व् समाज कल्याण में। राष्ट्र की रक्षा में भी हमारे लोग लगे रहे। ज्ञात हो कि निर्वतमान में OPERATION SINDOOR के लिए MIZORAM के CAPT SAILO को आप ही ने कीर्ति चक्र से नवाज़ा। उसी प्रकार आप ही ने ईसाई सेनापतियों को भी परम विशिष्ट सेवा मेडल से अलंकृत किया – LT.GEN MICHAEL FERNANDES व् LT.GEN IVAN D’CUNHA । इन सबको ध्यान में रखते हुए आपसे बस यही निवेदन है कि भारतीय संविधान के प्रावधानों के अनुसार हमें और हमारी संस्थाओं को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाये। ज्ञापन का दौरान पादरी जितेंद्र सिंह, छोटे भाई नोरोहा, संतोष पांडे जितेंद्र लाल, अनिल गिल्बर्ट, पादरी सैमसंग सिंह, के.के एंथोनी संजय एंथोनी नोएल जॉर्ज इत्यादि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *