दबंगों के हौसले बुलंद,खाकी की कार्यवाही से हुए बेख़ौफ़

 

रावतपुर में नक़ाबपोश दबंगों का आतंक,युवक के घर पर बमबाजी और कार फूंकी,रावतपुर थाना क्षेत्र में देर रात दबंगों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।नक़ाबपोश बदमाशों ने एक युवक के घर पर बम फेंककर दीवार क्षतिग्रस्त कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और पुरानी रंजिश या विवाद के एंगल से भी मामले को देखा जा रहा है।शहर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं पुलिस जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *