कोडीन सिरप तस्करी प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, पटकापुर निवासी की ₹5.18 करोड़ से अधिक की संपत्ति फ्रीज सारनाथ वाराणसी पुलिस ने NDPS (सफेमा) के तहत चल-अचल संपत्तियों पर लगाया फ्रीजिंग नोटिस*
कोडीन सिरप तस्करी से जुड़े मामले में वाराणसी कमिश्नरेट की सारनाथ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कानपुर के पटकापुर निवासी विनोद अग्रवाल पुत्र स्व. बालकृष्ण अग्रवाल की करोड़ों रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है। आरोपी को पूर्व में कोडीन सिरप तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद जांच के दौरान उसकी चल और अचल संपत्तियों का ब्योरा जुटाया गया।*
पुलिस के अनुसार, NDPS एक्ट (सफेमा) की धारा 68(F) के तहत लगभग ₹5,18,24,795 की संपत्ति को फ्रीज किया गया है। कार्रवाई के दौरान संबंधित स्थानों पर फ्रीजिंग के बैनर और नोटिस भी लगाए गए, जिससे अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों पर कानूनी रोक सुनिश्चित की जा सके।*
इस पूरी कार्रवाई में एसीपी सारनाथ वाराणसी विदुष सक्सेना, थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल ओंकार सिंह और कांस्टेबल सौरभ तिवारी समेत सारनाथ थाना पुलिस
