*पनकी में नो-एंट्री मज़ाक बनी, भारी वाहन बेलगाम — कब जागेगा ट्रैफिक विभाग?*

 

( कानपुर)पनकी क्षेत्र के पॉवर हाउस, शताब्दी रोड, भाटिया तिराहा, पनकी स्टेशन मार्ग पर सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू है। लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि ट्रैफिक पुलिस की खुली लापरवाही के चलते भारी वाहन दिन भर बेखौफ दौड़ रहे हैं।

स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों, मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की जान हर वक्त जोखिम में है। आए दिन जाम लगता है, कई बार हादसे भी हो चुके हैं — इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब नियम बने हैं, तो पालन कौन कराएगा?क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन हरकत में आएगा?स्थानीय नागरिकों में भारी रोष है। लोगों की मांग है कि संबंधित मार्गों पर तत्काल सख्त निगरानी शुरू हो, नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर भारी जुर्माना लगाया जाए तथा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर भी कार्रवाई हो — ताकि किसी मासूम की जान जाने से पहले व्यवस्था सुधर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *