ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन
प्रतीक चिन्ह ने देकर छात्र छात्राओं की हुई विदाई
कानपुर ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल तलाक महल कानपुर के छात्र छात्राओं को वार्षिक कार्यक्रम में प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित जाजमऊ स्थित ग्रीन गार्डन गेस्ट हाउस में किया गया!इसके पूर्व स्कूल के प्रबंधक सय्यद तौसीफ अहमद साजिद सर ने स्कूल की उपलब्धि बताते हुए कहा कि शिक्षा आज के दौर में अति आवश्यक है अगर अपने आप को सफल इंसान बनना है तो शिक्षा का ज्ञान होना अति आवश्यक है इसलिए सभी छात्र छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करें और उनकी शिक्षा के दौरान अगर कोई दिक्कत उन्हें उत्पन्न होती है तो स्कूल प्रबंधन समिति उनकी हर मदद करेगा। आगे बताया कि स्कूल की तरफ से बच्चों को वर्षगांठ पर घूमने ले गए थे जहां पर छात्र जिकरा आरिफ ने घूमने के साथ-साथ नमाज की पाबंदी दिखाई तीन वक्त की नमाज अदा की विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रबी उल्लाह मंसूरी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का कहना था जो शिक्षित होगा वहीं विकसित होगा। इसलिए पढ़ाई पर फोकस अवश्य करें एडवोकेट मोहम्मद नासिर एवं धनीराम पैंथर तथा जितेंद्र सिंह ने भी शिक्षा पर जोर देते हुए छात्र छात्राओं को अपने संबोधन ने कहा कि जिस प्रकार से आप लोगों ने अभी तक की शिक्षा प्राप्त की है तो ऐसे ही आगे मन लगाकर पढ़ाई करें।ताकि अपने साथ स्कूल एवं प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें।उन्होंने साजिद सर को बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार से वह निर्धन बच्चों को भी निशुल्क शिक्षा दे रहे हैं वह काबिले तारीफ है।अन्य स्कूलों को भी चाहिए कि वह इस मुहिम को आगे बढ़ाएं ताकि कोई भी बच्चा अशिक्षित ना रह सके।इसके पूर्व बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के संस्कृतिक प्रस्तुत किए गए। जिसमें ड्रामे एवं फिल्मी गीतों के साथ साथ क्विज प्रतियोगिता भी संपन्न कराई गई।इस दौरान साजिद सर द्वारा आए हुए अतिथियों को साल पहनाकर सम्मानित किया गया है। छात्राओं में जैनब अफरोज आसना सईमा आयशा आयशा आमना, अध्यापक गुलशन रियाजुद्दीन इरफान शबाना अल शिफा इत्यादि लोग मौजूद रही।
