61 वां वर्ष है जो 5 अप्रैल को क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज ग्राउंड में होगी आयोजित

 

कानपुर यूनाइटेड क्रिश्चियन कमेटी ऑफ कानपुर कि एक विशेष आम सभा मीटिंग संडे स्कूल हॉल, क्राइस्ट चर्च कॉलेज, मालरोड में बुलाई गई जिसकी अध्यक्षता (यू.सी.सी. के) के अध्यक्ष पादरी जितेंद्र सिंह ने की। इस सभा में कानपुर के सभी प्रमुख चर्चों के फादर, पादरी व अन्य सदस्य लोग सम्मिलित हुए। यूनाइटेड क्रिश्चियन कमेटी आफ कानपुर उत्तर भारत की एकमात्र ऐसी कमेटी है जो पिछले 60 वर्षों से भी अधिक मसीह समाज के बीच में कार्य कर रही है।

इस वर्ष यूनाइटेड इस्टर डॉन सर्विस का आयोजन का 61 वां वर्ष है जो 5 अप्रैल को क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज ग्राउंड में सुबह 2:00 बजे से आयोजित की जाएगी। जिसमें शहर के व अन्य लोग भी सम्मिलित होते हैं। साथ ही प्रभु यीशु के जी उठने की झांकी भी प्रस्तुत की जाती है। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया। कि यह कमेटी मसीह समाज के लिए ही नहीं परंतु सर्व समाज की भलाई व उन्नति के लिए भी कार्य करेगी। चाहे गरीब लड़कियों की शादी, विधवाओं की मदद, ब्लड डोनेशन कैंप एवं तमाम गरीब और सड़कों में भीख मांगने वाले बच्चों की शिक्षा के लिए उन्हें प्रोत्साहित कर उनकी पढ़ाई में मदद के लिए भी कार्यक्रम आयोजित करेगी। शासन व प्रशासन के सहयोग से शहर की उन्नति के लिए भी कार्यक्रम में ये कमेटी सहयोग करेगी। इस सभा में यूनाइटेड क्रिश्चियन कमेटी के अध्यक्ष पादरी जितेंद्र सिंह, महासचिव डॉ. सी डेनियल कोशाध्यक्ष मिसेज हैलीना सिंह फादर के.के एंटोनी, पादरी नितिन लाल, पादरी विल्सन विक्टर, पादरी अभिषेक लायल, पादरी संतोष पांडेय, पादरी संजय आलविन, पादरी अनिल गिलवर्ट, पादरी सैमसन मसीह, पादरी सुधीरदेव, पादरी मिसेल सहाय, भाई सोनी अब्राहम, पादरी राकेश मसीह, भाई नोएल जॉर्ज, पादरी एवी सिंह, पादरी जॉन शिवपुरी, पादरी दीपक कुमार, पादरी किशनलाल, पादरी अमरसिंह, पादरी जितेन्द्र कुमार, पादरी आनन्द मसीह, पादरी अजीत कुमार, भाई विशाल दयाल एवं अन्य तमाम स्कूलों के मैनेजर व प्रिसंपल व कई अन्य पादरी व सदस्य भी मौजूद थे। 5 अप्रैल को होने वाली यूनाइटेड इस्टर डॉन सर्विस जो क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होनी है, इसे सफल बनाएंगे। इस मीटिंग के अंत में इस सभा को प्रार्थना के साथ समाप्त किया गया है और इस वर्ष फिर से पुनः पादरी जितेंद्र सिंह को अध्यक्ष चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *