भाजपा की सद्बुद्धि के लिए कांग्रेस की प्रार्थना
कानपुर मनरेगा से बापू का नाम हटाने और मजदूरों के अधिकारों से खिलवाड़ करने के विरुद्ध कानपुर महानगर कांग्रेस ने जूही डिपो के पास चौपाल का आयोजन किया जिसमें सभी ने रामधुन गाते हुए भाजपा की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना करी।कानपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुआई में सभी ने एक सुर में भाजपा को गोडसे की अनुयाई और गांधी से नफरत करने वाली पार्टी बताया।
चौपाल में अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि मनरेगा से बापू का नाम हटाना भाजपा की मानसिक विक्षिप्तता का परिचय दे रहा है। ग्रामीण क्षेत्र,किसान और मजदूर के विकास के लिए गांधी जी ने जीवन लगा दिया।यह केवल एक योजना नहीं बल्कि गरीब, मजदूर और ग्रामीण भारत के सम्मान व अधिकारों की गारंटी है। बापू का नाम हटाना उनकी विचारधारा पर हमला है, जिसे देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि इसलिए कांग्रेसजनों ने भाजपा की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना करी।
महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता,मुकेश दुबे,मनोज अवस्थी,हरीश बाजपई,पूजा भारद्वाज,राज किशोर वर्मा,संजीव मिश्रा आदि थे।
