भाजपा मंडल अध्यक्ष की बाइक चोरी

 

पुलिस की सक्रियता से कुछ ही घंटों में बरामद

 

बिल्हौर क्षेत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष बिल्हौर ग्रामीण की मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभ्रांशू कटियार पुत्र गिरजा शंकर कटियार, निवासी त्रिवेणीगंज बिल्हौर, गुरुवार को अपने निजी कार्य से बिल्हौर तहसील पहुंचे थे।शुभ्रांशु कटियार ने अपनी अपाचे मोटरसाइकिल तहसील परिसर स्थित बीआरसी कार्यालय के सामने खड़ी कर दी और कार्य निपटाने चले गए। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि उनकी बाइक वहां मौजूद नहीं थी। काफी खोजबीन के बावजूद जब बाइक का कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी।शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और क्षेत्र में बाइक की तलाश शुरू की। पुलिस की सक्रियता के चलते कुछ ही समय बाद चोरी हुई बाइक कस्बे में ही बैंक ऑफ इंडिया के पास लावारिस हालत में खड़ी बरामद कर ली गई। इसके बाद पुलिस ने बाइक को सुरक्षित रूप से शिकायतकर्ता को सौंप दिया।पुलिस का कहना है कि बाइक चोरी करने वाले आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा भी पुलिस द्वारा किया जा रहा है।इस घटना में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा नुकसान होने से बच गया, जिससे स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *