पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में फसाद, सात गिरफ्तार
बिल्हौर। थाना बिल्हौर क्षेत्र के नदिहा रोड के पास पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट और फसाद की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने और हंगामा करते रहे।स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल सात लोगों को 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट/सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्तों में लक्ष्मणपुर निवासी नीरज मिश्रा, राजन सैनी, उत्तरीपुरा निवासी गोविन्द व अभिषेक कुमार तथा दिलबहार नगर जीटी रोड उत्तरीपुरा निवासी रंजीत गौतम, करण और राहुल शामिल हैं।पुलिस के अनुसार समय रहते कार्रवाई न की जाती तो क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग हो सकती थी। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अमित सिंह, उप निरीक्षक शुभम जायसवाल, हेड कांस्टेबल रवि कुमार व कांस्टेबल मोहित कुमार शामिल रहे।
