फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार
बिल्हौर। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बिल्हौर पुलिस ने जमीन की धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार सुबह मोनी आश्रम के पास, ग्राम नानामऊ से दबोचा गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त रवि कुमार (22) पुत्र वेदप्रकाश, निवासी ग्राम नानामऊ, थाना बिल्हौर, के विरुद्ध पहले से ही थाना बिल्हौर में मुकदमा संख्या 493/2025 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। इस प्रकरण में आरोपी के अन्य साथी पूर्व में ही जेल भेजे जा चुके हैं।जांच में सामने आया है कि अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर वादी की भूमि से संबंधित फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। दस्तावेजों पर फोटो लगाकर जमीन का फर्जी तरीके से विक्रय अनुबंध किया गया और भूमि को अपने साथियों के नाम करवा दिया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक जनमेद सिंह, उप निरीक्षक सोनपाल सिंह और कांस्टेबल महेन्द्र सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जमीन से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।
