संयुक्त किसान मोर्चा की किसान जागृति यात्रा को लेकर बिल्हौर में समीक्षा बैठक, महापंचायत की तैयारियों पर मंथन
बिल्हौर। प्रदेश अध्यक्ष विपिन तिवारी की अध्यक्षता में बिल्हौर तहसील क्षेत्र के नगर अध्यक्ष असद खान के आवास पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय, मंडल व जिला स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकर मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा, कानपुर जिला अध्यक्ष अनंत अवस्थी, कानपुर देहात जिला अध्यक्ष रणवीर यादव, कन्नौज जिला अध्यक्ष मकबूल अहमद, फर्रुखाबाद जिला अध्यक्ष संत राम आर्या, कानपुर प्रचार मंत्री सत्येंद्र यादव, बिल्हौर तहसील अध्यक्ष संतराम आर्य, बिल्हौर ब्लॉक अध्यक्ष सर्वेश चौहान, शिवराजपुर ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश पाल, नगर अध्यक्ष असद खान, नगर महामंत्री असीम अल्लाह एवं फर्रुखाबाद कोषाध्यक्ष दुबे जी सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकाली जा रही किसान जागृति यात्रा को लेकर तैयारियों की समीक्षा करना रहा। बताया गया कि यह यात्रा 21 फरवरी 2026 को कानपुर देहात के माती मुख्यालय पहुंचेगी, जहां एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।बैठक में महापंचायत को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क, किसान सहभागिता और संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
