निर्माण कार्य रोकने को दबंगों ने दी धमकी, पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से लगाई गुहार
बिल्हौर (कानपुर नगर)।तहसील क्षेत्र के ग्राम सिंघौली में पुश्तैनी मकान का निर्माण करा रहे एक मजदूर को गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा धमकाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने उप जिलाधिकारी बिल्हौर को प्रार्थना पत्र देकर निर्माण कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौच करने और जान-माल की धमकी देने की शिकायत की है।ग्राम सिंघौली निवासी डालचन्द्र पुत्र स्वर्गीय तुलसीराम ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। अपनी बुजुर्गों की खाली पड़ी पुश्तैनी भूमि पर मकान का निर्माण करवा रहा था, तभी गांव के ही राम अवतार पुत्र नारायण तथा प्रेमशंकर, रमाशंकर व अभिनाष पुत्रगण ओमप्रकाश ने अवैध कब्जे की नीयत से निर्माण कार्य रुकवा दिया।पीड़ित के अनुसार जब उसने विरोध किया तो आरोपितों ने एकजुट होकर गाली-गलौच की और झगड़ा करने पर आमादा हो गए। साथ ही पुलिस और अधिकारियों में पकड़ होने की धमकी देते हुए कहा कि अगर एक भी ईंट रखी तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। दबंगों की धमकी से पीड़ित और उसका परिवार भय के साये में जीने को मजबूर है।पीड़ित ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि वह बिना किसी डर के अपने मकान का निर्माण कर सके। मामले में प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएग।
