आज दिनांक 13.02.2026 को *आगामी महाशिवरात्रि महोत्सव* के दृष्टिगत *पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस0एम0 कासिम आबिदी महोदय* द्वारा *थाना बिठूर* क्षेत्रान्तर्गत *स्थित ब्रह्मघाट, पत्थर घाट, गंगापुल एवं वनखंडेश्वर महादेव मंदिर* का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी प्वाइंट, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने, भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
