*आशीर्वाद व विदाई समारोह*

 

*जी एन के इंटर कॉलेज में नम हो गईं छात्रो की आंखे*

 

 

आज सिविल लाइंस स्थित जी एन के इन्टर कॉलेज में इंटर कॉलेज के बच्चों का भव्य आशीर्वाद व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विधालय के प्रधानाचार्य अवघेश कटियार, वरिष्ठ शिक्षक शिवेंद्र सिंह भदौरिया,आर सी मिश्रा व जयेद्र सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया। इसके शिक्षक व बच्चों ने वह शक्ति हमें दो प्रार्थना किया। उप प्रधानाचार्य आर सी मिश्रा ने कहा कि बोर्ड की परीक्षा में कापी को किस प्रकार से भरा जाता है इस बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दिया। वरिष्ठ शिक्षक पी पी उपाध्यय ने कहा कि बच्चों आप को आगे और तरक्की करनी है, अभी तो आप ने सफलता की पहली सीढ़ी पर कदम रखा है। विधालय के प्रधानाचार्य अवघेश कटियार ने कहा कि आप आगे बढ़कर कालेज का नाम रोशन करें, सभी प्रश्न अनिवार्य रूप से करें, आप को मन हल्का रखना है, अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है, नकल बिल्कुल भी नहीं करना। अपने बोर्ड के पेपर को बहुत ही ध्यान से पढ़ना व लाइन से प्रश्न करने चाहिए। आप राइटिंग भी अच्छी होने से परीक्षक प्रवाहित होता है। बोर्ड परीक्षा में किसी भी प्रकार का तनाव नहीं लेना है। मंच का संचालन अपर्णा त्रिवेदी ने किया। इसमें मुख्य रूप से आर सी मिश्रा, जयेंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह भदौरिया, पी पी उपाध्यय, टिकल बाबू , दिलीप कुमार मिश्रा, राजेंद्र पाल, वीरेंद्र सिंह यादव,आलोक पाण्डेय, शिवा पांडे, दीप शिखा चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *