विधानसभा चुनाव आते ही नेताजी खड़े हो गए और बोले हम भी दावेदार हैं

जिस प्रकार से बरसात आते ही मेढ़क की आवाज सुनाई देने लगती है उसी प्रकार से 2022 विधानसभा चुनाव आते ही छावनी विधानसभा में बरसाती मेढ़क नेताओं की आवाज सुनाई देने लगती है। सूत्रों की माने सपा छावनी पूर्व के प्रत्याशी रहे पिछली बार के चुनाव के प्रत्याशी के घर जाज मऊ अपना चुनावी गणित लगाने पहुंच गए नेताजी ने काफी ज्ञान देने की कोशिश की कि तुम चुनाव हमें लड़ाओ टिकट तो हमको मिलेगा। तो पिछली बार के प्रत्याशी नेता जी ने कहा कि टिकट ले आइए चुनाव आपको लड़ाया जाएगा। और नेताजी की फोटो साझा की। नेताजी अपना अंसारी ट्रम्प कार्ड खेलने का मूड बना चुके हैं। लेकिन जब यह बात क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं को पता लगी तो उन्होंने नेताजी की महान गाथा कसीदे पढ़ने लगे और कहा कि यह प्रत्याशी तो इतना बड़ा वाला है। की पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के पैसे पोस्टर बैनर पर लगवाता है और देने के नाम पर टिकट कट जाता है तो गधे के सर से जैसे सींग गायब होता है वैसे नेताजी गायब हो जाते हैं। छावनी विधानसभा की जनता भी नेता जी की तारीफ में पुल बांधती हैं। और कहती है यह नेता जी सिर्फ विधानसभा चुनाव के समय प्रकट होते हैं और फिर अगले चुनाव तक के लिए अदृश्य हो जाते हैं। जनता ने भी चुटकी लेते हुए कहा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ऐसे नेता जी को विधानसभा का टिकट दे ना दे लेकिन बालामऊ पैसेंजर का जरूर टिकट दे जिससे नेताजी का मनोबल बढ़ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *