गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के द्वितीय चरण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न
कानपुर आज गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले द्वारा जिला अध्यक्ष अनिल दिक्षित की अध्यक्षता में एक अति महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दिक्षित ने कानपुर उत्तर जिले की चारों विधानसभाओं व 14 मंडलों की रिपोर्ट की समीक्षा करी। जिन मंडलों में नव मतदाता व ए एस डी वोटरों का काम धीमी गति चल रहा है वहां के मंडल अध्यक्ष व अभियान के संयोजकों से वार्ता कर काम को गति प्रदान करने का निर्देश दिया जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नेतृत्व की हम सबसे अपेक्षा है की एक भी पात्र व्यक्ति एक भी नव युवा मतदाता बनने से वंचित न रह पाए है इसके लिए हमको हर बूथ वार हमको आंकड़े एकत्रित करने है कि कितने ए एस डी वोटरों नव मतदाताओं व जिन मतदाताओं को चुनाव आयोग द्वारा मैपिंग न होने के कारण नोटिस दी गई है उनकी संख्या कितनी है ,और उनमें से कितने लोगो की समस्या का निस्तारण करवा कर उनकी सहायता कर उनकी मैपिंग करा कर उनको मतदाता बनवाने में हम सफल रहे है।इसके लिए बूथ वार पार्टी को आई टी टीम सहायता करने के लिए उपलब्ध रहेगी।इसके अतिरिक्त ऐसे व्यक्ति जो पात्र नहीं है उनके फ्रॉम 7 भर कर उनको मतदाता सूची से बाहर का रास्ता दिखाकर पवित्र मतदाता सूची के निर्माण में सहायक बनना है।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,अवधेश सोनकर,जन्मेजय सिंह,सत्येंद्र पांडे आनंद मिश्रा, प्रमोद विश्वकर्मा,सीमा एमबीए,किरन तिवारी,हर्षित श्रीवास्तव लाला,सुमन सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
