शादी समारोह में सपा सुप्रीमो अखिलेश ने नवदम्पति को दिया आशीर्वाद
कानपुर आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई के सुपुत्र शिखर बाजपेई के विवाह समारोह होटल इटरनिटी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, तेज प्रताप यादव, पूर्व विधायक गरौठा दीप नारायण सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए।
विवाह समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण और गरिमामय रहा। अतिथियों ने परिवार को शुभकामनाएं देते हुए नवदंपति के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
