सचेडी में प्लास्टिक फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा: हाइड्रोलिक मशीन में फंसकर मजदूर की मौत
उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद के सचेडी थाना क्षेत्र में एक प्लास्टिक बैग बनाने वाली फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा हो गया। मशीन में फंसकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला सचेडी थाना क्षेत्र का है, जहां एक प्लास्टिक बैग निर्माण फैक्ट्री में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि मजदूर अवधेश कुमार फैक्ट्री में हाइड्रोलिक प्रेशर मशीन पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मशीन का एक पार्ट अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वह मशीन में फंस गए। गंभीर रूप से घायल मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री में काम कर रहे अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं परिजनों के अनुसार फैक्ट्री मालिकों से घटना को लेकर बातचीत जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की भी पड़ताल की जा रही है।थाना सचेंडी क्षेत्र की एक प्लास्टिक फैक्टरी में मशीन का हिस्सा गिरने से मजदूर अवधेश की मृत्यु हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया है। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
