जूही नहरिया में सीवर समस्या से जूझ रही जनता
कानपुर ग्रीन कानपुर, क्लीन कानपुर का एक स्लोगन कहा गया है लेकिन यह साफ सफाई की बात की जाए तो यहां पर सब ध्वस्त नजर आता है।आपको बता दे कि जूही नहरिया स्थित जोन पांच अंतर्गत वार्ड 16 की क्षेत्रीय जनता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कई वर्षों से यहां पर मल मूत्र मिश्रित गंदा बदबू वाला पानी सड़क पर बह रहा है। जिसके बीच लोगों का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। जहां आदमी 2 मिनट भी वहां पर रह कर सांस नहीं ले सकता ऐसी गलियों में हम सभी लोग दर से बदतर जीवन बिताने को मजबूर है। पार्षद व अन्य कोई अधिकारी किसी तरह से इस समस्या से निजात नहीं दिला पा रहे है। यह समस्या खाज बनकर हम लोगों के नासूर बन चुकी है। कुछ ही दिन पहले नवरात्र से रमजान के बीच एक बार सफाई की गई मात्र 24 घंटे स्थिति ठीक रही जिसके फिर जस का तस हो गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि नाले का पाइप 6 इंची है अगर 12 इंची कर दिया जाए तो यह समस्या खत्म हो सकती है फिलहाल अभी तो वहां पर गंदगी ही फैली है। जहां बच्चों का पैदल निकलना दुश्वार है। इस गंदगी की वजह से कितनी बीमारियां भी फैल रही हैं। अब देखना यह है कि आला अधिकारी कब तक इस समस्या पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे और जनता को कब तक इस समस्या से निजात दिलाएंगे।
