पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ शाखा कानपुर नगर का नामांकन
कानपुर, आज दिनांक 14 फरवरी 2026
नामांकन चुनाव जनपद कानपुर नगर
पूर्व निर्धारित उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के दिशा निर्देश में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ शाखा कानपुर नगर का नामांकन चुनाव अधिवेशन चुनाव अधिकारी भारत सिंह एवं सहायक चुनाव अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा 14.2.2026 के जनपद कानपुर नगर में वृंदावन बैंक्विट हॉल पनकी कानपुर नगर में शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया नामांकन प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक हुआ नामांकन में कुल पांच पदों पर सिर्फ एक-एक ही नामांकन प्राप्त हुआ उक्त नामांकन के समय लगभग 70 -80 कर्मचारी उपस्थित रहे नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात उक्त पांचो पदों पर उनके सम्मुख दूसरा कोई नामांकन न होने के कारण इन सभी पांचों पदों पर स्वत: निर्विरोध निर्वाचित किए गए जिसमें अध्यक्ष पद पर अटल बिहारी सिंह मंत्री पद पर बृजेश कुमार कटियार व कोषाध्यक्ष पद पर लालता प्रसाद यादव व संगठन मंत्री पद पर राजेश कुमार व संप्रेक्षक पद पर गंगासागर ने ही नामांकन पत्र भरा इस प्रकार से उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा कानपुर नगर के द्विवार्षिक /चुनाव /अधिवेशन निर्विरोध रूप से श्री अटल बिहारी सिंह अध्यक्ष, मंत्री पद पर श्री बृजेश कुमार कटियार कोषाध्यक्ष श्री लालता प्रसाद यादव संगठन मंत्री राजेश कुमार सम्प्रेक्षक पद पर श्री गंगासागर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जाते हैं अधिवेशन पूर्णता निष्पक्ष और शांतिपूर्ण हुआ सहमति के आधार पर हस्ताक्षर किए गए|
