दिव्यांग व्यक्तियों का सम्पन्न हुआ विवाह
पैर से दिव्यांग अनिल की जीवन संगिनी बनी पुजा गौड़
कन्यादान एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने किया।
दिव्यांग दंपतियों को मिलेगी सरकार से पैंतीस हजार की सहायता राशि
कानपुर। विकलांग एसोसिएशन द्वारा दिव्यांगजनों का विवाह समारोह शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में आयोजित हुआ। जिसमें उन्नाव के पैर से दिव्यांग अनिल कुमार यादव ने कानपुर की दिव्यांग पुजा गौड़ के साथ विवाह बंधन में बंधकर जीवन भर साथ निभाने की कसम खाई । विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कन्यादान किया।
आज के सामूहिक विवाह समारोह में डाक्टर ऊषा पुरी, हरिलाल भारती सहित गणमान्य लोग आशिर्वाद देने पहुंचे थे। सामूहिक विवाह पं सत्यकेतु शास्त्री व पं आदित्य आर्या ने विधि विधान से सम्पन्न कराया।
विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि आज जिस दिव्यांग जोड़े का विवाह कराया गया है उन्हें सरकार कि तरफ से पैंतिस हजार रुपए कि आर्थिक सहायता दिलाया जाएगा। विकलांग एसोसिएशन अब तक 714 दिव्यागों का घर बसा चुकी है। वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि जो दिव्यांगजन विवाह करना चाहते हैं वो अपना पंजीकरण शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया गेट नंबर 4 में किसी भी दिन आकर करवा सकते हैं।आज के कार्यक्रम के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि विवाह समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित करने में विशेष सहयोग देने वाली अल्पना कुमारी,राहुल कुमार,अरविन्द सिंह,आनन्द तिवारी,ऊषा पुरी,वैभव दीक्षित,गुड्डी दीक्षित,गौरव कुमार, गोमती वर्मा, सरला,पूजा आदि शामिल थे।
