सखी केंद्र ने बिगुल बजाकर महा अभियान का शुभारंभ किया

 

कानपुर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में चल रहे वैश्विक अभियान One Billion Rising के अंतर्गत कानपुर में सखी केंद्र द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सखी केंद्र की महामंत्री सुश्री नीलम चतुर्वेदी के नेतृत्व में सखी केंद्र हॉल में किया गया।

“खुशी के तीन स्तंभ” पर विशेष जोर

 

महामंत्री ने अभियान की मुख्य थीम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि खुशहाल जीवन के तीन प्रमुख स्तंभ — शरीर, मन और आत्मा — हैं। उन्होंने कहा कि मेडिटेशन और आत्म-चिंतन के माध्यम से व्यक्ति स्वयं को मानसिक तनाव और समस्याओं से बाहर निकाल सकता है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि वे पहले स्वयं से प्रेम करना सीखें, तभी वे अपने परिवार को स्वस्थ और सकारात्मक वातावरण दे सकेंगी।

 

योजनाओं की जानकारी से बढ़ी जागरूकता।

कार्यक्रम में माया सिंह ने सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI), शिक्षा का अधिकार (RTE), कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, अभ्युदया योजना तथा मजदूर कार्ड से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का सही लाभ उठाकर महिलाएं और परिवार आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

 

महिला अधिकारों पर कानूनी मार्गदर्शन

सखी केंद्र की अधिवक्ता नीरू चौहान ने एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया, आवेदन लिखते समय आवश्यक सावधानियां तथा घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005 सहित अन्य महिला सुरक्षा कानूनों की जानकारी साझा की। उन्होंने महिलाओं को अन्याय के खिलाफ कानूनी कदम उठाने के लिए जागरूक किया।

 

सशक्तिकरण का संदेश

कार्यक्रम का संचालन पुष्पा तिवारी ने किया। अर्चना पांडे ने अभियान की सोच “हमारा शरीर, हमारा भविष्य और हमारी पृथ्वी के लिए उठो” को स्पष्ट करते हुए महिलाओं से संगठित होकर हिंसा और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या महिलाओं पर हो रही हिंसा खत्म कर समाज में खुशियों को बिखरने की शपथ ली 1 बिलियन राइजिंग का सखी केंद्र ने बिगुल बजाकर इस महा अभियान का शुभारंभ किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *