गीता अनुरागी का भव्य सम्मान समारोह
कानपुर श्रीमद भगवत गीता वैदिक न्यास समिति पूर्व जिला के तत्वावधान में आज आर जी एकेडमी, रामादेवी चौराहा में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि सिद्ध नाथ मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी बालयोगी अरूण चैतन्य पुरी महराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड के रिटायर्ड जज सत्येंद्र सिंह भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा से दीप प्रज्वलित करके किया। मंच का संचालन दिलीप राजपूत ने किया। आये अतिथियों का स्वागत शाल पहनाकर कर डा के के शुक्ला ने किया। एअर फोर्स से रिटायर्ड अधिकारी भानू प्रकाश शुक्ला ने देश भक्ति गीत गाकर आये अतिथियों को ताली बजाने पर मजबूर किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सिद्ध नाथ मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी अरूण चैतन्य पुरी महराज ने कहा कि गीता के उद्देश्य को घर घर तक पहुंचाना हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य है। युवा पीढ़ी को आगे आकर गीता के संदेश को आम जनमानस तक पहुंचाना चाहिए। रिटायर्ड जज सत्येंद्र सिंह ने कहा का संस्था बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है गीता अनुरागी को सम्मानित करके मनोबल बढ़ाने का कार्य कर रही है। नव सममनव के आगमन पर कार्यकम पर चर्चा हुई। राजीव महाना, विजय चौरसिया व डा उमेश पालीवाल ने गीता को घर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।विभिन्न विधालय, समाज सेवियों चंदन पांडेय, इस विनोद मिश्रा, विजय चौरसिया, मनोज सेंगर , मनीष दीक्षित सहित 85 लोगों को प्रमाण पत्र व रूपट्टा पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया।कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम से किया गया। इसमें प्रमुख अमरनाथ, सचिन शुक्ला, मनीष दीक्षित राजेश शुक्ला, चंदन पांडेय, डा के के शुक्ला, डा दिलीप कुमार मिश्रा, दिलीप राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।
