समाधान दिवस में सबसे अधिक भूमि विवाद से संबंधित शिकायतें, जांच के निर्देश

शिवराजपुर- थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़ी कई शिकायतें दर्ज की गईं। फरियादियों ने अवैध कब्जा हटवाने और न्याय दिलाने की मांग की। इस पर मौजूद अधिकारियों ने राजस्व व पुलिस टीम को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। बहरमापुर गाँव निवासी मुन्ना लाल पाल ने थाना दिवस पर नायब तहसीलदार से मकान के सामने कब्जे को लेकर शिकायत की। जिसपर नायब तहसीलदार रंजीत यादव ने मौके पर जाकर निरीक्षण कर , कब्जा हटाने का निर्देश दिया।

ग्राम रवांलालपुर निवासी सहरूनिशा पत्नी राज मोहम्मद ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी जमीन पर कई लोगों ने कब्जा कर रखा है। वहीं अतर सिंह पुत्र शिवराज सिंह ने सुघरदेवा गाँव में पट्टे की भूमि पर कब्जा किए जाने की शिकायत की। मोहम्मद आरिफ पुत्र सादिक ने बताया कि जमीन खरीदने के बाद भी ऊधौनिवादा के लोग कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से कब्जा दिलाने की गुहार लगाई।

समाधान दिवस में एसीपीमंजय सिंह , नायब तहसीलदार रंजीत यादव, थानाध्यक्ष अमित सिंह, लेखपाल सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। नायब तहसीलदार व एसीपी बिल्हौर ने सभी शिकायतों पर संबंधित कर्मियों को मौके पर जाकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अन्य शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया भी जारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *