रासलीला में समाजसेवी अनुराग शुक्ला ने की राधा–कृष्ण की आरती, श्रद्धा से गूंजा परिसर
बिल्हौर।क्षेत्र में आयोजित रासलीला कार्यक्रम में आज धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला। समाजसेवी अनुराग शुक्ला अपने साथियों के साथ रासलीला के पावन प्रांगण पहुंचे, जहां उन्होंने राधा–कृष्ण की झांकी में विधिवत आरती, तिलक कर भगवान को माला अर्पित की। इसके बाद उन्होंने जागेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर श्रद्धा भाव से भगवान शिव की आराधना की तथा व्यासपीठ को पटका पहनाकर सम्मान किया।जागेश्वर सेवा समिति के पदाधिकारियों विश्राम सिंह चौहान, रामलखन चौहान सहित अन्य ने मुख्य अतिथि अनुराग शुक्ला का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अनुराग शुक्ला ने लीला देखने आए समस्त दर्शकों का आभार व्यक्त किया। वहीं मंच संचालक वीर बहादुर सिंह ने भी मुख्य अतिथि का धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में “सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र” की लीला का कलाकारों द्वारा प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
