बिल्हौर तहसील के शिवराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकरी गांव से दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ एक व्यक्ति को धमकाते नजर आ रहे हैं। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच की।जांच में सामने आया कि एक पक्ष के प्रमोद कटियार के घर पर शिवम, बबलू सहित उनके अन्य साथी लाठी-डंडों के साथ पहुंचे थे और गाली-गलौज करते हुए धमकी दे रहे थे। पीड़ित प्रमोद कटियार की तहरीर के आधार पर थाना शिवराजपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।इस संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. कासिम आबिदी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कर ली गई है और तहरीर के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल बन रहा है। वहीं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *